जीआर राशि नही मिलने पर लोगों ने काटा बवाल

गत वर्ष अगस्त माह में आई प्रलयंकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों को एक वर्ष बाद भी जीआर राशि नहीं मिली है। वे गुरुवार को आक्रोशित हो गए और अंचल कार्यालय पर जमकर बवाल काटा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 10:42 PM (IST)
जीआर राशि नही मिलने पर लोगों ने काटा बवाल
जीआर राशि नही मिलने पर लोगों ने काटा बवाल

संवाद सूत्र, तरैया(सारण) : गत वर्ष अगस्त माह में आई प्रलयंकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों को एक वर्ष बाद भी जीआर राशि नहीं मिली है। वे गुरुवार को आक्रोशित हो गए और अंचल कार्यालय पर जमकर बवाल काटा। उनका आरोप था कि एक वर्ष हो गए। वे अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष सह माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील कुमार ¨सह लोगों की मांग को उचित कहा। कहा कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोग जीआर राशि से वंचित है। इस संबंध में तरैया सीओ वीरेन्द्र मोहन से दूरभाष पर पूछने पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जांच चल रही है। उसी कार्य से कार्यालय से बाहर हूं। जीआर राशि से वंचित लोगों का नाम, बैंक खाता नम्बर की सही सूची की मांग संबंधित पंचायत के मुखिया से की गयी है। बैंक खाता नंबर सही मिलते ही जीआर राशि लाभुकों की खाते में डाल दी जाएगी। प्रखंड की सभी पंचायतों में कुल 400 के लगभग जीआर राशि से वंचित लाभुक हैं जिन्हें जल्द ही राशि बैंक खातों के माध्यम से भेज दी जायेगी। अंचल कार्यालय पर हंगामा करने वालों में मुख्य रूप से आलमगीर शाह, देवलाल ¨सह, मौजी राम, नागेन्द्र ¨सह, फुलेना मांझी, मो.सुहेल शाह, नूर निशा, विकास ¨सह, शत्रुध्न ¨सह, गौतम राय, सफी अहमद, अशोक ¨सह, नजीब रहमान, भागमती कुंवर, विनोद राय, ज्वाला कुमार ¨सह समेत दर्जनों लोगों का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी