दो ग्रामीण राजस्व फ्रेंचाइजी पर प्राथमिकी

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के दो पंचायतों के दो ग्रामीण राजस्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ विद्युत वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST)
दो ग्रामीण राजस्व फ्रेंचाइजी पर प्राथमिकी
दो ग्रामीण राजस्व फ्रेंचाइजी पर प्राथमिकी

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के दो पंचायतों के दो ग्रामीण राजस्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने राजस्व वसूली कर रुपया जमा नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में कनीय विद्युत अभियंता कटेया संतोष कुमार ने आरोप लगाया हैं की थाना क्षेत्र के बरी सुजावाल निवासी संजय ¨सह को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के निर्देशानुसार बैकुंठपुर पंचायत का विद्युत राजस्व वसूली के लिए फ्रेंचाइजी दिया गया था। लेकिन इनके द्वारा विभाग के रसीद बुक पर 1.39 लाख छह सौ रुपया राजस्व वसूली कर बैंक में जमा नहीं किया गया। वहीं रुद्रपुर पंचायत के फ्रेंचाइजी भेडि़या निवासी अखिलेश्वर मिश्र द्वारा भी 1.03 लाख रुपया राजस्व वसूल का जमा नहीं किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी