बिहार: सारण में JDU नेता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, दो बेटे गंभीर रूप से जख्‍मी

बिहार के सारण में जदयू नेता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्‍या कर दी गई है। घटना में उनके दोनों बेटे घायल हैं। उन्‍हें पटना रेफर किया गया है। एक बेटे की स्थिति चिंताजनक है

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 10:46 PM (IST)
बिहार: सारण में JDU नेता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, दो बेटे गंभीर रूप से जख्‍मी
बिहार: सारण में JDU नेता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, दो बेटे गंभीर रूप से जख्‍मी

सारण [जेएनएन]। सारण के तरैया थाना क्षेत्र के छोटा माधोपुर गांव निवासी जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन (52 वर्ष) की शनिवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने उनके दो पुत्रों को भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। दोनों को पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन ने मुकुंदपुर गांव में 12 कट्ठा जमीन की कुछ दिन पूर्व रजिस्ट्री कराई थी। उसी जमीन को मुकुंदपुर गांव निवासी अब्दुल सत्तार मियां ने दोबारा रजिस्ट्री करा ली। शनिवार को अब्दुल सत्तार उस जमीन पर तोड़ी का बोझा रखने के लिए सफाई कर रहा था। मनौवर हुसैन ने उसे रोका, तो विवाद शुरू हो गया। 

इस बीच अब्दुल सत्तार ने परिजनों के साथ लाठी-डंडे, फरसा आदि से मनौवर हुसैन पर हमला कर दिया। सूचना पर मनौवर के बड़े पुत्र बिट्टू आलम (25 वर्ष) और रिंकू राजा (21 वर्ष) वहां पहुंचे। अब्दुल सत्तार और उनके परिजनों ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। 

ग्रामीणों ने तत्काल तीनों पिता-पुत्रों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना जाने के दौरान दरियापुर में ही मनौवर हुसैन ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों पुत्रों को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार बड़े पुत्र बिट्टू आलम की हालत गंभीर है। राजा की हालत में सुधार है। 

सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। ग्रामीण आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने अब्दुल सत्तार मियां को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। 

chat bot
आपका साथी