वरिष्ठ नेता रामनाथ विद्यार्थी के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

सारण। सारण जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता व परसा विधान सभा से प्रत्याशी रहे रामनाथ

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 09:05 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 09:05 PM (IST)
वरिष्ठ नेता रामनाथ विद्यार्थी के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर

सारण। सारण जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता व परसा विधान सभा से प्रत्याशी रहे रामनाथ विद्यार्थी के निधन की खबर मिलते ही सारण जिला कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं मे शोक की लहर दौड़ गयी। स्व रामनाथ विद्यार्थी क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रहें हैं। नई दिल्ली में इलाज के दौरान वरिष्ठ नेता के निधन होने की सूचना मिलते हीं कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से इस संबंध मे जानकारी ली। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में एक शोक सभा का आयोजन कर कांग्रेसी नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करने तथा श्रद्धांजलि देने वालों मे पूर्व मंत्री उमा पाण्डेय, पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव,अभय राजकिशोर, सारण जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डा कामेश्वर प्रसाद ¨सह,सुनील कुमार ¨सह, विजय कुमार मिश्र, अशोक जायसवाल,डा शंकर चौधरी,मनोज कुमार ¨सह भारद्वाज, जितेंद्र कुमार ¨सह, मिथिलेश कुमार मधुकर , रामस्वरुप राय, ललन ¨सह एवं राजू कुमार ¨सह आदि के नाम शामिल हैं।

स्व रामनाथ विद्यार्थी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं सारण जिला कांगेस कमिटी मे जिला कार्यसमिति के सदस्य के अलावा संगठन मे कई जिम्मेवारी का निर्वहन कर चुके थे।

chat bot
आपका साथी