कुछ ने बताया गरीबों का बजट तो किसी छलावा

छपरा। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए सोमवार को बजट पेश किया गया। जिसमें र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Feb 2017 03:07 AM (IST) Updated:Tue, 28 Feb 2017 03:07 AM (IST)
कुछ ने बताया गरीबों का बजट तो किसी छलावा
कुछ ने बताया गरीबों का बजट तो किसी छलावा

छपरा। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए सोमवार को बजट पेश किया गया। जिसमें राज्य सरकार ने सात निश्चय को प्राथमिकता देने के साथ ही 1.66 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। वहीं बजट में राज्य कर्मियों को सातवां वेतनमान देने हेतु रुपये की व्यवस्था करने की घोषणा की गई है। इस पर आम लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।

फोटो- 27 सीपीआर 33

राज्य सरकार का सात निश्चय लोगों के लिए छलावा है। इससे आम लोगों को कोई फायदा नहीं हो रहा। राज्य सरकार लोगों को सात निश्चय को लेकर बेहतर कार्य नहीं कर रही।

ओमप्रकाश उपाध्याय

फोटो-27 सीपीआर 32

राज्य सरकार बिहार के शिक्षा को पूरी तरह चौपट कर दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि इन विभागों में बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। सरकार बजट में पैसा भेजकर इसको सही तरीके से निगरानी करें तभी जाकर यह योजना धरातल पर दिखेगी।

चन्द्रमा राय

फोटो-27 सीपीआर 30

राज्य सरकार का बजट लोक लुभावन है। सच्कार ने अच्छा बजट पेश किया है। यह बजट गरीबों के लिए है। सात निश्चय के द्वारा सरकार विकास को गति देना चाहती है। बजट बेहतर है।

प्रभात कुमार ¨सह

फोटो-27 सीपीआर 36

बजट में नाली गली बनाने की योजना भी है। लेकिन जल निकासी और जल जमाव पर किसी का ध्यान नहीं है। सरकार को इस पर भी ध्यान देना चाहिए। समाज के लिए जल जमाव अभिशाप है। यह बजट आम लोगों के लिए ठीक है।

धर्मेन्द्र कुमार ¨सह प्राचार्य

फोटो-27 सीपीआर 35

बजट पूरी तरह उपरी दिखावा है। मूलभूत समस्याओं के प्रति सरकार का कोई स्पष्ट दृष्टिच्कोण नहीं है। उच्च शिक्षा के प्रति सरकार पूरी तरह उदासीन है।

सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी

फोटो-23 सीपीआर 34

मुख्यमंत्री के सात निश्चय का काम धरातल पर नहीं दिख रहा। मुख्यमंत्री हवा हवाई कार्य कर रहे हैं। बच्ट आम लोगों के लिए अच्छा है।

पारसनाथ ¨सह

फोटो - 27 सीपीआर 37

राज्य सरकार द्वारा बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। जिससे कि आम लोगों को राहत मिल सके। बजट पूरी तरह से फेल है। इससे लोगों को क्या फायदा होगा आने वाला समय ही बताएगा।

विरेन्द्र कुमार

फोटो-27 सीपीआर 31

अभी बजट का मैंने पूरी तरह आकलन नहीं किया है। इसे सही तरीके से देखने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। सरकार बेहतर करने के लिए ही बजट पेश करती है।

अनूप कुमार

chat bot
आपका साथी