बैंक का लिंक फेल होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

सारण। एकमा नगर पंचायत स्थित कई बैंकों का लिंक शनिवार की सुबह से ही फेल हो गया। इस कारण उपभोक्ताओं ने

By Edited By: Publish:Sat, 03 Oct 2015 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2015 06:09 PM (IST)
बैंक का लिंक फेल होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

सारण। एकमा नगर पंचायत स्थित कई बैंकों का लिंक शनिवार की सुबह से ही फेल हो गया। इस कारण उपभोक्ताओं ने बैंक परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि सुबह से ही स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक व यूको बैंक का लिंक फेल था। इसके कारण उपभोक्ता कुछ देर के लिए तो धैर्य रखे, लेकिन जब काफी देर तक लिंक ठीक नहीं हुआ तो उपभोक्ता हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ता तारकेश्वर तिवारी ने बताया कि काउंटर पर करीब चार घंटे तक खड़े रहने के बाद भी राशि नहीं मिली। बाद में जब लिंक आया तो बैंक का कार्य शुरू हुआ और ढाई बजे उन्हें राशि मिल सकी। महिलाएं भी बैंक में राशि निकासी को काफी परेशान थीं। बिजली भी गुल थी। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं ने जब हंगामा शुरू किया तो जनरेटर चलाकर कार्य शुरू हुआ। लिंक का आना-जाना बीच-बीच में लगा रहता था। बैंक में पहुंची महिलाओं का कहना था कि जिउतिया की खरीदारी को लेकर वे लोग राशि निकासी को बैंक आयी थीं। गांधी जयंती के दिन बैंक बंद था। इसके कारण काफी परेशानी हुई है। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक चंद्रमा मांझी ने बताया कि बीएसएनएल का लिंक फेल होने के कारण परेशानी हुई है। जब लिंक ठीक हो रहा था तो राशि उपभोक्ताओं को दी जा रही थी।

chat bot
आपका साथी