भाजपा व जदयू की सरकार में महिलाओं पर ¨हसा बढ़ी : कौकब कादरी

छपरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कौकब कादरी ने है कि जब से बिहार की सत्ता में जदयू के साथ भाजपा आयी है महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों पर हमला बढ़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 11:41 PM (IST)
भाजपा व जदयू की सरकार में महिलाओं पर ¨हसा बढ़ी : कौकब कादरी
भाजपा व जदयू की सरकार में महिलाओं पर ¨हसा बढ़ी : कौकब कादरी

छपरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कौकब कादरी ने है कि जब से बिहार की सत्ता में जदयू के साथ भाजपा आयी है महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों पर हमला बढ़ा है। महिलाओं के साथ यौन ¨हसा बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ गयी है। राज्य में विधि व्यवस्था खराब हो गयी है, विकास का पहिया रूक गया है। श्री कादरी रविवार को सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे सबकुछ बेलगाम हो गयी है, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जिस रोक लगाने में सरकार फेल हो गयी है। मॉब लि¨चग बढ़ गया है, कमजोर वर्ग के लोगों अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं को किसी ने किसी रूप में सत्ता संरक्षित लोग प्रताड़ित कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा मोदी सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। वे जनता को जो वादा करके सत्ता हासिल किये थे उसे पूरा नहीं कर रहे है। युवाओं को रोजगार देने की बात थी हर हाथ को कम देने का वादा किया था जिस साढ़े चार साल में भी सरकार पूरा नहीं कर सकी। यह सरकार सिर्फ योजनाओं के नाम बदलकर अपनी वाहवाही लूट रही है। वित्त मंत्री विजय माल्या को देश से बाहर भेजने के लिए डील कर रहे। नीरव मोदी से लेकर ललित मोदी बैकों का पैसा लूट कर विदेश भाग गये। राफेल लड़ाकू जहाज खरीदने में केद्र सरकार ने बड़ा कमीशन खाया है। राफेल सौदे में देशहित एवं देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. कामेश्वर प्रसाद ¨सह उर्फ विद्वान, विधायक विजय शंकर दुबे, अजय कुमार चौधरी, विजय शेखर चट्टान, डा. शंकर चौधरी, हरेश यादव, राज किशोर ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी