प्राचार्य ने सामंजन कर्मी पर दर्ज करायी गबन की प्राथमिकी

संसू, परसा (सारण) : परसा स्थित प्रभुनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पुष्पराज गौतम ने राशि गबन मामले

By Edited By: Publish:Fri, 22 May 2015 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 09:05 PM (IST)
प्राचार्य ने सामंजन कर्मी पर दर्ज करायी गबन की प्राथमिकी

संसू, परसा (सारण) : परसा स्थित प्रभुनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पुष्पराज गौतम ने राशि गबन मामले में थाने में आवेदन देकर पूर्व सामंजनकर्मी चंद्रदीप राय पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में एक लाख 13 हजार 910 रुपये गबन करने का आरोप लगाया गया है। उल्लेखनीय हो कि पूर्व प्राचार्य रामानंद राम ने 24 फरवरी 14 को पत्रांक 1397 के आलोक में महाविद्यालय में चोरी की घटना को लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सूचना दी थी। जिसके आलोक में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कालेज के छह लोगों की टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया। जांचोपरांत सामंजन कर्मी चंद्रदीप राय को दोषी पाया गया। जिसके आलोक में पुन: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने दिनांक 13 मई 15 को पत्रांक 6434 के आलोक में निर्देश जारी कर प्राचार्य डा. पुष्पराज गौतम को सामंजन कर्मी चंद्रदीप राय पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जारी किया था। इस आलोक में प्राचार्य ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच के बाद इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी