आस्था के साथ मनी भगवान श्रीकृष्ण की छठियार

By Edited By: Publish:Sat, 23 Aug 2014 11:33 AM (IST) Updated:Sat, 23 Aug 2014 11:33 AM (IST)
आस्था के साथ मनी भगवान श्रीकृष्ण की छठियार

जागरण संवाददाता, छपरा : शहर के श्री कामता सखी मठ में शुक्रवार को पूरी आस्था व विश्वास के साथ भगवान श्रीकृष्ण की छठियार मनायी गयी। इस मौके पर महिलाओं ने सोहर गाया तो बच्चों ने मनोहारी श्रीकृष्ण का रूप धर सबको भावविभोर कर दिया। छोटे बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा-रानी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। सखी सम्प्रदाय के महात्मा कामता सखी के प्रपौत्र जयप्रकाश वर्मा ने सखी सम्प्रदाय की रचना को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उर्मिला वर्मा, सरोज वर्मा, प्रभावती देवी, बिंदू श्रीवास्तव, प्रतिमा गुप्ता, सुधा श्रीवास्तव, झालू देवी, शीतलपरी देवी, किरण देवी, अनीता देवी,े रेणु कुमारी, पून्नी देवी, नीलम वर्मा, मनीषा श्रीवास्तव, ऋचा श्रीवास्तव, रंजू देवी, सुधारंजन देवी, पर्मिला देवी, स्नेहा देवी, रेखा, सौम्या, आयुषी, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी