धूमधाम से मना उर्स, देश में अमन के लिए की गई दुआ

प्रखंड के मोहनपुर स्थित भमरुपुर में शाह सज्जन बाबा का उर्स शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:55 PM (IST)
धूमधाम से मना उर्स, देश में अमन के लिए की गई दुआ
धूमधाम से मना उर्स, देश में अमन के लिए की गई दुआ

समस्तीपुर । प्रखंड के मोहनपुर स्थित भमरुपुर में शाह सज्जन बाबा का उर्स शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मजार के खादिम मो. खलील अंसारी ने बताया की शाह सज्जन बाबा के मजार पर हर साल उर्स मनाने दूर दराज से हजारो जायरिन आते है और चादर वगैरह चढ़ाने के बाद दुआ करते है। मन्नतें मांगते हैं और मुरादें पूरी होने पर बाबा के मजार पर चादर वगैरह चढ़ाते हैं। बता दें की सर्दी के बावजूद काफी संख्या में जायरिन मजार पर आकर अपनी-अपनी हाजरी दी। खादिम ने बताया की देश में इस वक्त कोरोना महामारी फैला हुआ। इसका ख्याल रखते हुए सभी जायरिन मास्क पहने हुए दिखे और शारीरिक दूरी भी बनाए हुए थे। नमाज के बाद ईशा मजार पर चादर पोशी की गई। बाद में देश मे अमन के लिए दुआएं की गई। इसके साथ उर्स की समाप्ति हुई। उर्स को सफल बनाने में खादिम मो. खलील अंसारी के अलावा मो. मुस्तफा, हाजी मो. कासिम, मो. मोजिबुल, मो. सगीर, मो. जहीर, मो. असगर अली, मो. अनवर, मो. असलम, अब्दुर रहीम, मो. अफरोज, मो. इम्तेयाज वगैरह ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। तापमान में गिरावट व पछिया हवा से बढेगी ठंड

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में तापमान में हल्की गिरावट एवं पछिया हवा चलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए.सत्तार ने बताया कि शनिवार का अधिकतम रिकॉर्ड तापमान 27. 0 एवं न्यूनतम तापमान 13.1 रिकॉर्ड किया गया है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। 5 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। आमतौर पर मौसम साफ रहेगा।

chat bot
आपका साथी