पुलिस जिसे कह रही फरार, उसी ने हत्या की दी सुपारी

बिथान थाना क्षेत्र के सलहाचंदन गांव में हत्या एवं गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है। जमीन विवाद में छह वर्ष पूर्व बिदेश्वरी महतो के पुत्र मंटून महतो उर्फ राज किशोर महतो की सलहाचंदन घाट पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 12:39 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 12:39 AM (IST)
पुलिस जिसे कह रही फरार, उसी ने हत्या की दी सुपारी
पुलिस जिसे कह रही फरार, उसी ने हत्या की दी सुपारी

समस्तीपुर । बिथान थाना क्षेत्र के सलहाचंदन गांव में हत्या एवं गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है। जमीन विवाद में छह वर्ष पूर्व बिदेश्वरी महतो के पुत्र मंटून महतो उर्फ राज किशोर महतो की सलहाचंदन घाट पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें गांव के ही चार-पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया। इस मामले में मुकदमा न्यायालय में चल ही रहा है। कुछ जेल से बेल करा कर बाहर हैं। कुछ अभियुक्त फरार भी चल रहे हैं। इससे पूर्व 1998 में देव नारायण महतो के पुत्र सुनील महतो की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसमें राजीव कुमार महतो एवं टुनटुन महतो अभियुक्त बनाए गए थे। सूत्रों की मानें तो पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि जितेंद्र महतो द्वारा राजीव कुमार महतो की हत्या की 50 हजार की सुपारी दी गई थी। सप्ताह पूर्व सुपारी किलर को राजीव का फोटो दिखाया गया। घटना के दिन छह की संख्या में अपराधी स्कॉर्पियो से घाट पर पहुंचे। तीन अपराधी घाट पार करके घटनास्थल त्रिवेणी माता के घर के आसपास घात लगाए थे। तभी, राजीव कुमार गांव के दुकानदार के यहां से डीजल लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में पुष्टि नहीं की है।

-----------------------

भूमि विवाद में आधा दर्जन से अधिक हत्याएं

मंटून महतो उर्फ राज किशोर महतो हत्याकांड में जितेंद्र महतो मुख्य अभियुक्त है। वह फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जितेंद्र महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही। सलहाचंदन गांव में आपसी विवाद में सुखदेव महतो के पुत्र अरुण महतो, बासुदेव महतो के पुत्र संजय महतो एवं गुलाब शाह समेत कई हत्याएं हुई हैं। घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहियार अख्तर ने घटना से संबंधित थानाध्यक्ष संतोष कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर एसआइ आइएच खान, एएसआइ राजेश कुमार सिंह, संदीप कुमार, सकलदीप प्रसाद, राकेश पासवान, मनीष कुमार समेत पुलिस बल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी