रमजान में रोजेदार खाने-पीने का रखें खास ध्यान

रोजे के समय खान-पान की चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गैरजरूरी चीजों को खाने से बचना चाहिए। फिजिशियन डॉ. एके साहू ने कहा कि सहरी में हल्की डाइट लें। जैसे दूध में बनी फैनी या फिर सिगल पीस स्पेशल ब्रेड दूध दही चार-पांच गिलास पानी ताजे फल पीनट आदि खाए जा सकते।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Apr 2020 01:43 AM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2020 01:43 AM (IST)
रमजान में रोजेदार खाने-पीने का रखें खास ध्यान
रमजान में रोजेदार खाने-पीने का रखें खास ध्यान

समस्तीपुर । रोजे के समय खान-पान की चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गैरजरूरी चीजों को खाने से बचना चाहिए। फिजिशियन डॉ. एके साहू ने कहा कि सहरी में हल्की डाइट लें। जैसे दूध में बनी फैनी या फिर सिगल पीस स्पेशल ब्रेड, दूध, दही, चार-पांच गिलास पानी, ताजे फल, पीनट आदि खाए जा सकते। रमजान में सोडा और कॉफी के सेवन से परहेज करें। इफ्तार व सहरी में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। रोजे के दौरान नींद पूरी न लेने से आप बीमार भी हो सकते हैं। रमजान में कैसा होना चाहिए खान-पान

डॉ. साहू कहते हैं कि रोजे के दौरान तली हुई चीजों को खाने से बचना चाहिए। अंडा, आटे की रोटी या पराठा, ताजे फल आदि खाने से सेहत ठीक रहती है। ध्यान रहे सहरी के समय ज्यादा कॉफी या सोडा नहीं पीना चाहिए। बिरयानी, कबाब, पिज्जा और फास्ट फूड्स नहीं खाने चाहिए। रोजे में इफ्तार के दौरान खजूर खाना चाहिए। खजूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें आयरन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। अगर, रमजान के वक्त अपच की समस्या आती है तो इसे पचाने के लिए फाइबरयुक्त चीजें खानी चाहिए। इफ्तार के समय खाना खाते समय कम से कम पानी पीना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पानी पीने से खाना पचता नहीं है। यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

chat bot
आपका साथी