15 वर्षों में अल्पसंख्यकों का तेजी से हुआ विकास : विधायक

जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन सुरौल गांव स्थित एक आवासीय परिसर में रविवार को संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 05:55 PM (IST)
15 वर्षों में अल्पसंख्यकों का तेजी से हुआ विकास : विधायक
15 वर्षों में अल्पसंख्यकों का तेजी से हुआ विकास : विधायक

समस्तीपुर । जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन सुरौल गांव स्थित एक आवासीय परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सूबे में अल्पसंख्यको की दर्जनों कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है, जो धरातल पर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 60 वर्षो में कितनी सरकारें आई और गई लेकिन, कोई सरकार अल्पसंख्यक समाज के लिए काम नही कर पाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 वर्षो में अल्पसंख्यकों के लिए वह करके दिखाया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया। मौके पर प्रो. युनुस हकीम, पूर्व मुखिया राम विलास सहनी, राम विलास राम, रामेश्वर राय,जदयू जिला महासचिव तकी अख्तर,पूर्व सरपंच अशोक मंडल, मो.इजहार असरफ, इसफाक,अधिवक्ता ब्रजनंदन राय, उर्फ टूनाजी, मनोज कुमार, लाडले, डॉ. आलम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम नारायण ¨सह, शिवनाथ महतो आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मो.लाडले ने की। संचालन बालेश्वर राय ने किया।

chat bot
आपका साथी