रसोइया संघ की बैठक में सरकारी नीति क विरोध

समस्तीपुर। बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स यूनियन समस्तीपुर अंचल की सचिव पूनम कुमारी के साथ पुलिस के व्यवहार के खिलाफ रसोइया ने रविवार को आंदोलन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 11:18 PM (IST)
रसोइया संघ की बैठक में सरकारी नीति क विरोध
रसोइया संघ की बैठक में सरकारी नीति क विरोध

समस्तीपुर। बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स यूनियन समस्तीपुर अंचल की सचिव पूनम कुमारी के साथ पुलिस के व्यवहार के खिलाफ रसोइया ने रविवार को आंदोलन किया। आंदोलनकारियों ने बताया कि विगत दो अगस्त को चोर ने सचिव पूनम देवी के घर से कीमती सामान व मोबाइल की चोरी कर ली। इस बाबत थाने में मामला दर्ज कराया गया था। कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। नेतृत्व अंचल अध्यक्ष पूजा कुमारी, सचिव पूनम देवी, जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इधर, बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता राम प्रकाश यादव ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी तक अंचल का सम्मेलन करते हुए जिला सम्मेलन सफल किया जाएगा। बैठक में सरकारी नीति का विरोध किया गया।

chat bot
आपका साथी