राफेल डील में मोदी सरकार ने की धांधली

समस्तीपुर । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चांद यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि मोदी सरकार ने राफेल डील में धांधली की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jan 2019 11:56 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jan 2019 11:56 PM (IST)
राफेल डील में मोदी सरकार ने की धांधली
राफेल डील में मोदी सरकार ने की धांधली

समस्तीपुर । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चांद यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि मोदी सरकार ने राफेल डील में धांधली की है। मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्था को ध्वस्त कर इस धांधली को छुपाने का काम किया है। एक बार फिर कांग्रेस पर ही देश की उम्मीद टिकी है। वे मंगलवार को स्थानीय एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में फ्रांस का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने फ्रांस के दौड़े के समय राफेल समझौते पर फिर से बातचीत की और इसके बाद राफेल लड़ाकू विमान की कीमत 524 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1624 करोड़ रुपये कर दी गई। साथ ही सरकारी कंपनी एचएएल की बजाय अब इसके विनिर्माण का ठेका मोदी सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी को दिला दिया। उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में जीत के लिए युवाओं एवं किसानों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि देश आज आपात स्थिति से गुजर रहा है। इसको लेकर युवाओं और किसानों में खासी ¨चता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आज सभी वर्गों के लोगों को अपने अस्तित्व की ¨चता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 2019 के लोकसभा के चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को पहचान कर वोट करें ताकि समाज का अस्तित्व अक्षुण्ण रह सके। राफेल सौदे में कथित तौर पर घोटाले को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग की। राफेल विमान सौदा फ्रांस के साथ किया गया। इस विमान को अधिक कीमत पर खरीदा गया। यह विमान संप्रग सरकार की तुलना में तीन गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार विमान की कीमत क्यों नहीं बता रही है। साथ ही मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। विदित हो कि विभिन्न प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत को लेकर यूथ कांग्रेस द्वारा निकाली गई क्रांति रथ यात्रा मंगलवार को समस्तीपुर पहुंची। रथ के साथ निकले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव का समस्तीपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उक्त रथ 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से निकाली थी। जो 30 जनवरी को राजघाट में जाकर समाप्त होगी। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव निवासन, बिहार प्रभारी अमित यादव, औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर, अमरेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी