Bihar Crime News: शादीशुदा प्रेमिका का दूसरे के साथ संबंध होने के था शक, बहला-फुसलाकर ले गया खेत और....

बिहार के समस्तीपुर में खेसराहा गांव के एक खेत से मिले गुरुवार को मिले एक शव का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर लिया है। मृतका अजब राम की बेटी और बिनोद राम की पत्नी अनिता देवी थी। पीड़ित पिता अजब राम के लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

By Angad Kumar Singh Edited By: Mohit Tripathi Publish:Sat, 13 Apr 2024 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2024 10:34 PM (IST)
Bihar Crime News: शादीशुदा प्रेमिका का दूसरे के साथ संबंध होने के था शक, बहला-फुसलाकर ले गया खेत और....
शादीशुदा प्रेमिका का दूसरे के साथ संबंध होने के शक में गला दबाकर हत्या। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  • शादीशुदा प्रेमिका का संबंध दूसरे से होने की शंका पर गला दबाकर हत्या
  • विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सोठगामा पंचायत के एक खेत में मिला था शव

संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय। बिहार के समस्तीपुर में विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र सोठगामा पंचायत के खेसराहा गांव के मधु पाकड़ चौर के निकट मक्के की खेत से मिले गुरुवार को मिले एक शव का पर्दाफाश पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर लिया है।

मृतका अजब राम की पुत्री व मोहिउद्दीनगर सुल्तानपुर बधिया के वार्ड संख्या 13 निवासी बिनोद राम की पत्नी अनिता देवी थी।  पीड़ित पिता अजब राम के लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर के मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्यारे आशिक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञानी अनुसंधान और मानवीय सूचना संकलन के आधार पर घटना अंजाम देने वाले मृतका महिला के प्रेमी मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बिंद बोचहा वार्ड संख्या 13 निवासी अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी व मृतका के बीच था प्रेम-प्रसंग 

डीएसपी ने बताया कि अर्जुन पासवान व मृतका अनिता देवी के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों बराबर एक दूसरे से मिलते-जुलते थे। इस बीच अर्जुन को पता चला कि उसके साथ साथ मृतका का अन्य लोगों से भी संबध है।

इसके कारण अर्जुन ने योजनाबद्ध तरीके से मृतका को बहला-फुसलाकर घटनास्थल पर ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी।

साक्ष्य छिपाने की कोशिश

साक्ष्य छिपाने के लिए मृतका के शव को अस्पताल के चादर से ढ़ककर छोड़ दिया। मृतका का दोनों मोबाइल भी ले लिया। मोबाइल को उसने अपने घर के पास ही मिट्टी में गाड़ दिया था। दोनों मोबाइल को पुलिस ने अर्जन पासवान की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया।

यह है पूरा मामला

अनिता देवी प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र, मोहिउद्दीनगर में मरीजों के लिए खाना बनाने का काम करती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ था। अर्जुन पासवान मुर्गी फॉर्म में काम करता था। वहां से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी।

इस बीच उसे शक हुआ की उसकी प्रेमिका किसी और से भी बात करती है। इसके बाद उसने योजना बनाकर अपना मोबाइल नंबर बदल कर एक नया सिम खरीदा। दस अप्रैल को गांव आया और प्रेमिका से मिलने का समय गुरुवार शाम तय किया।

इधर मृतका भी पीएचसी में दोपहर में खाना बनाकर एक ऑटो बुक कर ली थी। घर वालों को मृतका ने बताया कि वह पीएचसी में रात को खाना बनाएगी। दोनों योजना बनाकर ऑटो से निकले। फिर ऑटो को छोड़कर पीएचसी अस्पताल से लाई गई चादर लेकर सोठगामा पंचायत के खेसराहा के एक मक्के की खेत में चले गए। जहां दोनो ने नशीली दवा का भी सेवन किया।

इसी दौरान अर्जुन ने मक्के की खेत को जिस तार से घेरा गया था। उसी तार से अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और प्रेमिका का दोनों मोबाइल लेकर पैदल ही घर लौट गया। मृतका भी शादीशुदा और चार बच्चों की मां थी जबकि प्रेमी अर्जुन भी शादीशुदा था।

यह भी पढ़ें: चुनाव बाद राज्यकर्मी बन जाएंगे सक्षमता परीक्षा पास करने वाले Niyojit Sikshak, ...इसलिए करना पड़ेगा 4 महीने का इंतजार

चुनाव बाद राज्यकर्मी बन जाएंगे सक्षमता परीक्षा पास करने वाले Niyojit Sikshak, ...इसलिए करना पड़ेगा 4 महीने का इंतजार

chat bot
आपका साथी