जदयू ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साहव‌र्द्धन

दलसिंहसराय में गुरुवार को युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उजियारपुर विधान सभा क्षेत्र के लगभग 5000 लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 01:16 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 06:11 AM (IST)
जदयू ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साहव‌र्द्धन
जदयू ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साहव‌र्द्धन

समस्तीपुर । दलसिंहसराय में गुरुवार को युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उजियारपुर विधान सभा क्षेत्र के लगभग 5000 लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया। जदयू कार्यकत्ताओं में उत्साह एवं उमंग लाने के लिए अनूठे तरीके से इस सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उनकी टीम के द्वारा तैयार किया गया गाना- लिट्टी चोखा खाएंगे, नीतीशे को जिताएंगे, विकसित बिहार बनाएंगे, को प्रस्तुत किया गया। इस वर्चुअल सम्मेलन को फेसबुक लाइव के विभिन्न पेज पर लाइव प्रसारण किया गया। इस गाने के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कितने भी विकट परिस्थिति आए, हम सभी को नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू का बहुत ही मजबूत संगठन तैयार किया गया है। पार्टी की राज्य इकाई द्वारा दिए गए लिक पर 24095 जदयू कार्यकर्ता, पार्टी के शुभचितक एवं पार्टी की नीति में विश्वास करने वाले लोगों को जोड़ा गया है। इस कार्य को समस्तीपुर जिले में अव्वल एवं पूरे बिहार में टॉप 5 विधानसभा क्षेत्रों में स्थान मिला है। यह सब उजियारपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। इसके लिए राष्ट्रीय सचिव ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय सचिव ने विगत 15 साल बनाम 15 साल के कार्यो पर विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री है एवं हमारा जदयू का संगठन देश का सर्वश्रेष्ठ संगठन है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का अभी तक का सबसे बड़ी जीत होगी।

chat bot
आपका साथी