चीनी मिल के सौजन्य से उच्च विद्यालय में लगा जांच शिविर

रोसड़ा शहर के प्लस टू उच्च विद्यालय में लगे जांच शिविर में 122 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हसनपुर चीनी मिल के सौजन्य से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन मिल के कार्यपालक अध्यक्ष महताब सिंह एचएम विजय प्रताप सिंह एवं प्रबंध समिति के सदस्य बालेश्वर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 12:51 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 06:12 AM (IST)
चीनी मिल के सौजन्य से उच्च विद्यालय में लगा जांच शिविर
चीनी मिल के सौजन्य से उच्च विद्यालय में लगा जांच शिविर

समस्तीपुर । रोसड़ा शहर के प्लस टू उच्च विद्यालय में लगे जांच शिविर में 122 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हसनपुर चीनी मिल के सौजन्य से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन मिल के कार्यपालक अध्यक्ष महताब सिंह, एचएम विजय प्रताप सिंह एवं प्रबंध समिति के सदस्य बालेश्वर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संबोधित करते हुए महताब सिंह ने अच्छे स्वास्थ्य से अच्छे मन का विकास होना बताते हुए मिल द्वारा शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। इस योजना के तहत उच्च विद्यालय रोसड़ा को भी खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही विद्यालय में 10 विद्युत पंखा लगाने की भी घोषणा की। मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष बीबी सिंह, डॉ एमके अमन, वरीय प्रबंधक टीके मंडल, सहायक प्रबंधक रोहित राणा, सहायक ईख विकास पदाधिकारी रमण कुमार सिंह, ईख निरीक्षक रोहित कुमार, कृषक महेश राय, कौशल सिंह एवं देवानंद सिंह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी