अभियंता ने किया तटबंध का निरीक्षण

¨सघिया प्रखंड स्थित करेह नदी के पूर्वी तटबंध का औचक निरीक्षण जिला जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार अग्रवाल ने किया।

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 10:25 PM (IST)
अभियंता ने किया तटबंध का निरीक्षण

समस्तीपुर। ¨सघिया प्रखंड स्थित करेह नदी के पूर्वी तटबंध का औचक निरीक्षण जिला जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि केल्हुआघाट से सलहा के बीच सेवा पथ की स्थिति खराब है। जगह-जगह विभिन्न एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण की गयी परंतु रख रखाव नहीं करने से स्थिति खराब है। अतिक्रमण किये जाने से भी सेवा पथ खराब है। उन्होंने कहा की अतिक्रमण संबंधित जानकारी पूर्व में जिला प्रशासन को दिए जाने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं की गयी है यह कार्य प्रशासन का है। फिर भी जल संसाधन विभाग एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त तटबंध का मरम्मत कर देगा। नदी से तटबंध को कोई खतरा नहीं है।

chat bot
आपका साथी