11 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे नियोजित शिक्षक, सौंपा ज्ञापन

नियोजित शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में हसनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा। अध्यक्षता बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष शंभु प्रसाद ने की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 01:12 AM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 06:08 AM (IST)
11 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे नियोजित शिक्षक, सौंपा ज्ञापन
11 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे नियोजित शिक्षक, सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर । नियोजित शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में हसनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा। अध्यक्षता बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष शंभु प्रसाद ने की। कहा गया कि कि राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। एक ही विद्यालय के शिक्षकों को अलग अलग वेतन भुगतान करना कहां का नियम है। जबकि नियोजित शिक्षक भी नियमित शिक्षकों की तरह ही कार्य करते हैं। बावजूद सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। मौके पर शिक्षक सुशांत कुमार यादव उर्फ सुमित, कृष्णमुरारी सिंह उर्फ लक्की, भवेश्वर प्रसाद, अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे।

कल्याणपुर, संस : बीआरसी परिसर कल्याणपुर में 11 में दिन हड़ताली शिक्षकों के सरकार विरोधी नारों से प्रखंड मुख्यालय गूंजता रहा। इससे कुछ देर तक प्रखंड मुख्यालय में कामकाज बाधित हो गया। माले के वरिष्ठ नेता सुखलाल यादव ने हड़ताली शिक्षकों को संबोधित करते कहा कि सरकार की यह कैसी विडंबना है कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एक शिक्षक को सारी सुविधाएं, वही उसी विद्यालय में नियोजित शिक्षक-शिक्षिका के साथ भेदभाव। धरना प्रदर्शन में नियोजित शिक्षक के प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर राय, नेत्री फरीदा खातून, जोगेश्वर राय, विवेक कुमार झा, रानी कुमारी, सुनीता कुमारी, अभय कुमार, सुप्रिया, बबीता कुमारी, शाहीन परवीन, मनोज कुमार, प्रभु राम, नीलिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अरविद कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

सिधिया, संस : प्रखंड मुख्यालय सिघिया में शिक्षकों ने धरना दिया। संचालन मनोज साफी, टीईटी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू आदि ने किया। इसे जिला परिषद सदस्य चंदा देवी, भाजपा नेता कौशल प्रसाद सिंह, राजद के रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, न•ारे आलम सिद्दीकी, माले के रामचन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू के सरोज सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया। नवीन साफी, मृतुंजय कुमार, सीताराम गिरी, राम रतन यादव, राकेश कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, आदि शिक्षक मौके पर उपस्थित रहे। मोहिउद्दीननगर,संस: नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर राजकपूर सिंह, उपेन्द्र राय, रामप्रवेश ठाकुर, मेघन सहनी, सरोज सहनी, विकास कुमार, राकेश कुमार, रघुनाथ राय, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, आफताब आलम, मो. शकील, रामकुमार सिंह आदि शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहे। मोरवा संस : मोरवा इकाई के प्रखंड संयोजक सुमन कुमार झा, पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार एवं टीसंस (गोपगुट) प्रखंड अध्यक्ष इमदाद अली के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसमें मो. अब्बास, मो तनवीर आलम, सन्नी कुमार, सुशील कुमार, उर्वशी कुमारी, राकेश कुमार सिंह, कामिनी कुमारी, ज्योति मिश्रा, अनामिका कुमारी, नरेश कुमार सहनी, राजकुमार चौधरी, प्रमोद कुमार, ज्ञान भस्कर आदि लोग शामिल रहे।

शिवाजीनगर, संस: प्रखंड इकाई संघ (मूल) के अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षकों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के प्रांगण हड़ताल पर बैठे रहे। मौके पर शिक्षा संघ सचिव पारसनाथ महाराज, पवन कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, समन्वयक हीरालाल साह, उमेश प्रसाद राय, शशीकांत सिंह, नीलू कुमारी, शशि कुमार नंदन राम राम किशोर सिंह नवीन कुमार सिंह संजीव कुमार, संदीप कुमार सिंह, रामनाथ राय, सोनेलाल दास, रामनाथ पासवान, श्याम पासवान, दिवाकर पासवान, प्रदुमन ठाकुर, टीईटी के अध्यक्ष संतोष कुमार, कुवंर कन्हैया सिंह, मनोज सहनी, रामाशीष सहनी सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। दलसिंहसराय,संस : अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने गुरुवार को तीसरे दिन भी छत्रधारी इंटर विद्यालय में धरना दिया। अनुमंडल सचिव मणिभूषण सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। संचालन सफी उल्लाह मसीह ने किया। संयुक्त सचिव सुरेश प्रसाद राय ने धरने पर बैठे शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस हड़ताल व तालाबन्दी के लिए शिक्षक जिम्मेदार नही है। यह राज्य सरकार के हठ का परिणाम है। मौके पर महेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिन्हा, मनोज कुमार, नसीम नजर, राजकुमार महतो, पूजा कुमारी, पिकी कुमारी, रूपम कुमारी, माला कुमारी सहित कई विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका मौजूद रहे। दूसरी ओर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति द्वारा बीआरसी भवन पर हड़ताल जारी रहा। प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में जारी धरना प्रदर्शन के मौके पर अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमारी, प्रखंड सचिव अनन्त अमन सहित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिका मौजूद थी। खानपुर, संस : शिक्षकों ने प्रखंड कार्यालय में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया एवं सात सूत्री मांगपत्र बीडीओ चंद्रिका कुमारी को सौंपा। इस अवसर पर एक सभा को सम्बोधित करते हुए समन्वय समिति के अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने कहा कि हमारी मांगे पिछले कई वर्षों से लंबित है। मौके पर बीआरपी राजीव कुमार झा, शैलेंद्र कुमार झा, रूदल कुमार, दीपक कुमार सिंह, अविनाश कुमार झा, अमिता कुमारी, परमानंद सहनी, सुबोध कुमार सहनी, रंजीत कुमार राय, लालबाबू, गिन्नी कुमारी, पंकज कुमार झा, कृष्ण कुमार झा, राजेन्द्र सहनी, अमरेश कुमार, चन्दन कुमार, श्याम पांडेय आदि उपस्थित रहे।

शाहपुर पटोरी, संस: पटोरी प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।हड़ताल पर डटे शिक्षकों ने सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों की तीखी आलोचना की। सोमवार को शिक्षकों ने मधुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता तथा कई शिक्षक नेताओं की उपस्थिति में प्रखंड कार्यालय परिसर में घंटों डटे रहे। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटोरी के तत्वावधान में धरना को सम्बोधित करते हुए जिला संयुक्त सचिव अभय आजाद ने कहा कि हठधर्मी सरकार के द्वारा हमारी मांग को पूरा नहीं कर शिक्षकों को उकसाया जा रहा है। सरकार अगर सूबे के शिक्षकों की मांग पर विचार नही करती है तो उसे कड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। बैठक कर रहे शिक्षकों ने हड़ताल पर डटे रहने का फैसला लिया। धरना को शिक्षक नेता शिवनाथ राय, अभय कुमार आजाद, अनुराग ,अनिल कुमार अनिल,सुनील कुमार, प्रमोद राय, वीरेन्द्र दास आदि ने बैठक को संबोधित किया। मौके पर रेखा,सुधा कुमारी,अंजनी कुमारी, ममता कुमारी,मधु कुमारी,जानकी कुमारी, संगीता कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक आदि मौजूद थे।

विभूतिपुर,संस : हड़ताली शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय में सपरिवार प्रदर्शन किया। अध्यक्षता स्वयं प्रभा ने की। जबकि संचालन राजा राम महतो ने किया। इसे राज्य महासचिव रामचंद्र राय, जिला के प्रधान सचिव कुमार गौरव, संजीव कुमार, दिलीप कुमार, निरंजन कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, आरसी प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बीआरपी लाल बाबू शुक्ला, रवींद्र कुमार सिंह, राजेश, संजय सुमन, प्रियव्रत कुमार, अविनाश कुमार, कादिर, जितेंद्र कुमार, रेणु कुमारी, संजय कुमार, प्रमिला कुमारी, चंदन कुमार, अनिल ईश्वर आदि ने संबोधित किया। रोसड़ा,संस: 11 वें दिन भी शिक्षकों का हड़ताल जारी रहा। आंदोलनरत शिक्षक गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष अपने परिवार के साथ धरना प्रदर्शन किया। मौके पर आयोजित धरना सभा की अध्यक्षता मदन पासवान तथा संचालन चंदन कुमार सिंह ने किया। कुमार रजनीश अपनी पत्नी विभा कुमारी, पुत्र गगन कुमार, पुत्री सुहानी सुमन तथा टीईटी- एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रेणु कुमारी समेत दर्जनों शिक्षिकाएं अपने बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन में शरीक हुए। उजियारपुर, संस : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में शिक्षकों ने गुरुवार को भी बीआरसी परिसर में धरना दिया। इसका नेतृत्व अमरनाथ चौधरी ने किया। वहीं प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी रहने के कारण पठन-पाठन ठप रहा। मौके पर संयोजक जयंत कुमार पंकज, रामबालक राय, गणेश कुमार, संजीत भारती, सुधाकर महतो, श्याम कुमार, पिकी कुमारी, प्रमोद कुमार, रामानुज कुमार, सुरज कुमार, अवनीश कुमार, अनीश कुमार, रमेश कुमार राम, पिकी कुमारी, अजय कुमार झा, राजदेव राय, संतोष कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी