खेल मैदान में गड्ढा खोदा, विरोध में एसएच 55 को किया जाम

रोसड़ा थाना के थतिया गांव में खेल मैदान में तालाब बनाने को ले गड्ढा खोद दिया गया। इसका विरोध जताते हुए ग्रामीण सड़क पर उतार आए। गुरुवार को गांव के सामने ही एसएच 55 को घंटों जाम कर आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 12:35 AM (IST)
खेल मैदान में गड्ढा खोदा, विरोध में एसएच 55 को किया जाम
खेल मैदान में गड्ढा खोदा, विरोध में एसएच 55 को किया जाम

समस्तीपुर । रोसड़ा थाना के थतिया गांव में खेल मैदान में तालाब बनाने को ले गड्ढा खोद दिया गया। इसका विरोध जताते हुए ग्रामीण सड़क पर उतार आए। गुरुवार को गांव के सामने ही एसएच 55 को घंटों जाम कर आक्रोश जताया। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा समझाने बुझाने तथा गड्ढा भरवाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। घंटों रहे जाम के बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम में शामिल युवाओं ने राधे गोपाल ट्रस्ट की खाली जमीन को कई पुश्तों से खेल का मैदान बताते हुए अवैध रूप से उसे तालाब में परिणत करने का प्रयास करना बताया। चार दिन पूर्व मैदान में खोदे जा रहे गड्ढा को ले विरोध जताने पर गलत प्राथमिकी दर्ज कराने का भी लोग आरोप लगा रहे थे। उक्त तिथि को पहुंचे पदाधिकारी द्वारा मतगणना बाद गड्ढा भरवाने का आश्वासन दिया गया था। और गुरुवार की सुबह तक किसी प्रकार की प्रक्रिया नहीं होते देख गांव के युवा एवं अन्य लोग सड़क पर उतर गए। सूचना पर दल बल के साथ पहुंची अंचलाधिकारी अंबपाली यादव द्वारा दिए गए आश्वासन के पश्चात लोगों ने सड़क जाम हटाया।मौके पर मौजूद विकास कुमार, मोहन कुमार, विक्रम कुमार, रवि कुमार, सोनू कुमार, संजीव कुमार सिंह एवं संजु कुमार आदि ने कहां की जानबूझकर गांव के किशोर युवाओं का एकमात्र खेल मैदान को तालाब में परिणत करने के कुत्सित प्रयास का आरोप लगाया। बाद में पदाधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने पर लोगों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

chat bot
आपका साथी