गांव के तीन लोगों की अलग-अलग जगहों पर हुई मौत से महमदीपुर में पसरा मातमी सन्नाटा

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की महमदीपुर पंचायत के दूसरे प्रदेश में रह रहे तीन लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पस गया है। पूरे पंचायत में शोक की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM (IST)
गांव के तीन लोगों की अलग-अलग जगहों पर हुई मौत से महमदीपुर में पसरा मातमी सन्नाटा
गांव के तीन लोगों की अलग-अलग जगहों पर हुई मौत से महमदीपुर में पसरा मातमी सन्नाटा

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की महमदीपुर पंचायत के दूसरे प्रदेश में रह रहे तीन लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पस गया है। पूरे पंचायत में शोक की लहर है। वहीं स्वजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगमीन बना हुआ है। बताते चलें कि कि वार्ड संख्या नौ के मो. मकबूल का 18 वर्षीय पुत्र मो. चांद का निधन हृदय गति रुकने से हैदराबाद में हो गया। वहीं वार्ड संख्या सात के विजय राय के 19 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार को अज्ञात लुटेरों ने रांची में गोली मारकर हत्या कर दी। मो. चांद हैदराबाद में और गोलू रांची में मजदूरी करने गया था। वहीं स्व. बेचन राम की पत्नी फूलकुमारी देवी की मौत गांव में ही हो गई। रांची और हैदराबाद से मृतक का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पहुंचने के साथ ही गांव में कोहराम मच गया। सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता मृतकों के घर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी। साथ ही हरसंभव सहायता का आश्वासन देभी दिया। उनके साथ साथ गरभू राम, गब्बर, उप मुखिया पवन साह, डब्लू चौधरी, नूरी अहमद, डा. फिरोज, भोला राम, महेंद्र राम, सुनील कुमार, उमेश राम, विरेंद्र राय, सुनील राय, सोनु राय आदि शामिल थे। सिविल सर्जन ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर का निरीक्षण शनिवार को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. एसके गुप्ता ने किया। कोरोना महामारी से बचने के लिए चलाए जाने वाले टीकाकरण महा अभियान की तैयारी की समीक्षा भी की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. बीके ठाकुर, चिकित्सक डा.रविद्र कुमार सिंह, डा. अनिल कुमार, डा. हैदर, अमित कुमार राय, अनिल कुमार सिंह आदि को उन्होंने इसको लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

chat bot
आपका साथी