संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पत्नी ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी दर्ज

मुफस्सिल थाना के विक्रमपुर बांदे गांव में गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुभाष कुमार गुप्ता के रुप में हुई है। मृतक की पत्नी सरिता देवी ने थाना में एक आवेदन देकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 12:39 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 12:39 AM (IST)
संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पत्नी ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी दर्ज
संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पत्नी ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर । मुफस्सिल थाना के विक्रमपुर बांदे गांव में गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुभाष कुमार गुप्ता के रुप में हुई है। मृतक की पत्नी सरिता देवी ने थाना में एक आवेदन देकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही चंदेश्वर चौधरी के पुत्र महेश चौधरी को नामजद आरोपित किया है। बताया कि आरोपित द्वारा जहर खिलाकर उसके पति की हत्या की गई है। गुरुवार शाम स्थानीय लोगों के द्वारा उसे जानकारी मिली कि बांदे चौक स्थित पोखर के निकट सुभाष अचेतावस्था में पड़ा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल ले गए। जहां जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी