विधायक ने रखी तीन करोड़ की लागत से बनने वाली छह सड़कों की आधारशिला

बिहार में चौमुखी विकास हो रहा है। सड़क पेयजल पर्यावरण शिक्षास्वास्थ आवास आदि का निर्माण चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:08 AM (IST)
विधायक ने रखी तीन करोड़ की लागत से बनने वाली छह सड़कों की आधारशिला
विधायक ने रखी तीन करोड़ की लागत से बनने वाली छह सड़कों की आधारशिला

समस्तीपुर। बिहार में चौमुखी विकास हो रहा है। सड़क, पेयजल, पर्यावरण, शिक्षा,स्वास्थ, आवास आदि का निर्माण चल रहा है। गरीबों के लिए ढेर सारी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सीएम नीतिश कोरोना महामारी से निवटने और गरीबों को दिक्कत न हो इसका पूरी तरह ख्याल रख रहे हैं। उक्त बातें नथुद्वार गांव में सड़क का शिलान्यास के उपरांत स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कही। उन्होंने कहा कि प्रखंड में एक भी सड़क जर्जर नही रहे, इसके लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने रविवार को तीन करोड़ की लागत से बनने वाली छह सड़कों का शिलान्यास किया। मौके पर मुखिया अमल भारती, सिनोध राम, महबूब आलम, दीपक झा, मनोज कुमार, अधिवक्ता ब्रजनन्दन राय उर्फ टूना जी, ब्रजेश कुमार राय, उर्फ मुंशी जी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी