मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

जिले के उजियारपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पिछले दिनों आई आंधी, वर्षा एव ओलावृष्टि से फसलों की हुई बर्बादी के बाद कृषि विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने स आक्रोशित फारवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 11:36 PM (IST)
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

समस्तीपुर । जिले के उजियारपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पिछले दिनों आई आंधी, वर्षा एव ओलावृष्टि से फसलों की हुई बर्बादी के बाद कृषि विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने स आक्रोशित फारवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया। मौके पर आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिला महासचिव महावीर पोद्दार ने कहा कि आपदा के कारण किसानों के मक्के एवं गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं गरीबों की झोपड़ियां भी उड़ गई। इसके बावजूद सरकारी तंत्र इस आपदा के प्रति सुस्त नजर आ रही है। अबतक क्षति का आकलन भी नहीं किया है। जिसके कारण लोगों को आंदोलन की ओर अग्रसर होना पड़ रहा है। सभा को दिलीप कुमार राय, रामबाबू साह, ईश नारायण राय, रामईश्वर सहनी, अशोक राय, फुलटुन राय, मनोज राय, विजय कुमार दास, रामकरण राय आदि ने संबोधित किया। मौके पर क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी