सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में ताजपुर पश्चिमी मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार पंडित के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा मोतीपुर ठाकुरबाड़ी से निकली जो नीम चौक गांधी चौक राजधानी चौक हॉस्पिटल चौक होते हुए थाना चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 12:43 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 12:43 AM (IST)
सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

समस्तीपुर । नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में ताजपुर पश्चिमी मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार पंडित के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा मोतीपुर ठाकुरबाड़ी से निकली जो नीम चौक, गांधी चौक, राजधानी चौक, हॉस्पिटल चौक होते हुए थाना चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के माध्यम से लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय की नागरिकता नही छीनी जा रही है। इस कानून के माध्यम से दूसरे देशों से प्रताड़ित होकर भारत में शरण लिए लोगों को नागरिकता दी जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष्ज्ञी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे सीएए को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा हिदू पुत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बादल सिंह, भाजपा नेता कृष्ण मोहन गुप्ता, ताजपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, प्रिस सैनी, प्रखंड महामंत्री दिलीप कुमार सिंह, राजकुमार राय, मंडल अध्यक्ष मोरवा पंकज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष पूसा अशोक पासवान, उदयाचलगिरी, सत्येन्द्र नाथ झा, अखिलेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, संजीव साह, मुकेश पासवान, राजेश कुशवाहा, रंजीत शर्मा, ऋषिराज झा, विकास कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी