बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस को हर बूथ पर मनाएगी भाजपा

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Dec 2018 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 05 Dec 2018 06:43 PM (IST)
बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस को हर बूथ पर मनाएगी भाजपा
बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस को हर बूथ पर मनाएगी भाजपा

समस्तीपुर । उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें मुख्यत: बूथ- टीम, शक्ति- केंद्र टीम, बूथ-स्तरीय पैदल यात्रा व जनसंपर्क अभियान की तैयारी विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए टीम का गठन भी किया गया। साथ ही भारतीय संविधान के शिल्पकार व भारत के प्रथम कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के महानिर्वाण दिवस 06 दिसम्बर को भाजपा समरसता-दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसे प्रत्येक शक्ति-केंद्र पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री सुशील चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन द्वारा निर्धारित बूथ और शक्ति केंद्र की टीम को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमरम ¨सह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 16 दिसंबर से बूथ स्तरीय पैदल यात्रा व जनसंपर्क अभियान की तैयारी हेतु यथाशीघ्र बैठक सुनिश्चत कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल-चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में लोकसभा प्रभारी ओमप्रकाश भुवन, अमरेन्द्र पांडेय, सुनील कुमार गुप्ता, उपेन्द्र कुशवाहा, शशिधर झा, शैलेन्द्र ¨सह, वीणा साह, हरिओम शाही, कपिलदेव चौधरी, राम बहादुर राम, शम्भु गिरि, राजीव कुमार चौधरी, वीरेन्द्र पासवान, रामबालक पासवान, रामयाद शाण्डिल्य, सुनील कुमार चौधरी, कमलेश सहनी, नीलम देवी, गुंजन मिश्र, राजीव मिश्र, रविन्द्र पासवान, महेन्द्र महतो, मनोज ठाकुर, प्रभात रंजन यादव, सरोज चौधरी, शम्भु साह, अर¨वद कुमार, सरोज चौधरी, अमरेश झा, प्रेम कुमार दास, देवेन्द्र चौरसिया, अमरेश झा, रामदुलार चौरसिया, प्रमेश कुशवाहा, मनोज माँझी, प्रदीप शिवे सहित मंडल प्रभारी, विधानसभा विस्तारक व मोर्चा अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी