कलश यात्रा के साथ अष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ

दल¨सहसराय प्रखंड की रामपुर जलालपुर पंचायत के पछियारी टोला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार से 24 घंटे का सीताराम संकीर्तन अष्टयाम यज्ञ को लेकर 108 कन्याओं ने बाजे-गाजे और भजन कीर्तन के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 12:41 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 12:41 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ अष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ
कलश यात्रा के साथ अष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ

समस्तीपुर । दल¨सहसराय प्रखंड की रामपुर जलालपुर पंचायत के पछियारी टोला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार से 24 घंटे का सीताराम संकीर्तन अष्टयाम यज्ञ को लेकर 108 कन्याओं ने बाजे-गाजे और भजन कीर्तन के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा काली स्थान से निकली। कलश शोभा यात्रा के साथ ही हरिनाम संकीर्तन शुरू हो गया है। कन्याएं कलश लेकर पंचायत के तेल डिपो चौक, भगवती स्थान सहित पूरे पंचायत का भ्रमण किया। इसके बाद यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ मंडप में विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किए गए। कलश शोभा यात्रा में कोमल कुमारी, ऋचा कुमारी, तनुजा कुमारी, संगम कुमारी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी, मोहिनी कुमारी, वंदना कुमारी, ज्योति कुमारी, छोटी कुमारी, राधा कुमारी आदि शामिल थी। जबकि यज्ञ के व्यवस्था से जुड़े लोगों में विनोद महतो, गौरी शंकर पासवान, मनोज पासवान, फूलो पासवान सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। दिनेश ठाकुर ने बताया कि विश्व कल्याणार्थ अष्टयाम यज्ञ का संकल्प लिया गया है। इससे इस पंचायत का ही नही बल्कि पूरे विश्व का कल्याण होगा।

chat bot
आपका साथी