बिहार में अराजक स्थिति : भाजपा

समस्तीपुर। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को आपात बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने की।

By Edited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 11:25 PM (IST)
बिहार में अराजक स्थिति : भाजपा

समस्तीपुर। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को आपात बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने की। बैठक में बिहार सरकार में गिरती विधि व्यवस्था एवं अराजक स्थिति पर ¨चता जताई गई। बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा और भागलपुर एएसआई के पुत्र की निर्मम व बर्बरतापूर्ण हत्या पर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया। श्री चौधरी ने कहा कि यह सब बिहार में जंगलराज - 2 वापसी का नतीजा है। बिहार सरकार के अगुआ नीतीश कुमार विधि व्यवस्था को सुधारें अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। मौके पर राजेश्वर ठाकुर, राम सागर ¨सह कुशवाहा, अनिल ¨सह, नरेन्द्र चौधरी, कृष्णमोहन गुप्ता, कौशल ¨सह, अनामिका रजक, पंडित दिनेश कुमार झा, निरंजन राय, धीरेन्द्र कुमार धीरज, सुनील कुमार यादव, माला शर्मा, राज कमल, राकेश कुमार मुन्ना, शंभू यादव, वीरेन्द्र पासवान, विनोद गुप्ता, शशिकांत झा चुनचुन, सुमन कुमार ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी