दुनिया के देशों में बज रहा भारत का डंका

समस्तीपुर। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार नें जो अल्पअवधि में देश का विकास किया उसका डं

By Edited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 11:21 PM (IST)
दुनिया के देशों में बज रहा भारत का डंका

समस्तीपुर। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार नें जो अल्पअवधि में देश का विकास किया उसका डंका दुनिया में बज रहा है। मंडल कमीशन को लागू करने वाले लोगों को ही मंडल का पाठ सिखाया जा रहा है। ऊंची जाति के लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। लालू का एक हाथ गर्दन पर तो दूसरा पांव पर रहता है। नीतीश कहते है हम चंदन है बिहार से सांप्रदायिकता को भगाने के लिए विष पिया है। पर यह कैसा गठबंधन है जहां सता के लिए विष पीना पड़ रहा है। जिसने बिहार को लूटने का काम किया, कभी विकास की परिभाषा नहीं जाना, वैसे लोग गुमराह कर जात-पात में बांट कर पुन: जंगल राज लाना चाहते है। ये कथन है केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान का। वे शनिवार को मोहिउद्दीनगर व कल्याणपुर की सभा को संबोधित कर रहे थे। मोहिउद्दीनगर में जहां भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नारायाण ¨सह के समर्थन में मत मांगा वहीं कल्याणपुर में ¨प्रस के लिए। चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विकास का दावा करने वाले लालू का बेटा नौवी पास है। सभा की अध्यक्षता सुरेन्द्र पासवान व संचालन राजकुमार पाल ने किया। मौके पर सांसद नित्यानदं राय ने भी संबोधित किया। वहीं कल्याणपुर की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि एक बार बिहार के लिए मोदी की दवा अपनाएं बिहार का जंगलराज मंगलराज में बदल जाएगा। सांसद रामचंद्र पासवान ने कहा कि केंद्र का पूरे देश दुनियां में डंका बजा रहा है। राज्य में बेरोजगारी है। सभा की अध्यक्षता देवशंकर ठाकुर, संचालन मुकेश कुमार ने किया। इसे प्रत्याशी ¨प्रस राज ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड लोजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने किया।

एनडीए ही कर सकती है बिहार का विकास : सिग्रीवाल

टिकट के लिए दल बदलने वालों से जनता सावधान रहे। एनडीए गठबंधन को बागडोर सौंपने को लेकर लोग उतावले है। घोटालों व जुमलों की सरकार से जनता उब चुकी है। इनके राज में अब तक विकास नहीं हो सका। हुआ तो सिर्फ घोटाला। गौ मांस की चर्चा करते हुए कहा कि ये धर्म व संप्रदाय की हवा लालू का जुमला है। उक्त बाते महाराजगंज के सासंद जर्नादन ¨सह सिग्रीवाल ने कही वे केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के साथ यहां आए थे।

chat bot
आपका साथी