बदमाशों ने दंपती को लूटा

समस्तीपुर। चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर के समीप कल्याणपुर-पूसा मार्ग पर ससुराल से जा रहे दंपती को

By Edited By: Publish:Thu, 02 Jul 2015 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2015 11:17 PM (IST)
बदमाशों ने दंपती को लूटा

समस्तीपुर। चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर के समीप कल्याणपुर-पूसा मार्ग पर ससुराल से जा रहे दंपती को अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। उनके पर्स को छीनते हुए पत्नी के गले से सोने का चेन भी छीन लिया। पुलिस की गाड़ी की लाइट को देखकर अपराधी भागने में सफल हो गया। हालांकि उक्त दंपती की बाइक लूटने से बची। इस बाबत मुजफ्फरपुर के कैलाश राम व उनकी पत्नी मंजू देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कल्याणपुर चौक से इनका पीछा कर रहे थे। दोनों अपने ससुराल वारिसनगर से मुजफ्फरपुर अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में उक्त घटना घटी।

chat bot
आपका साथी