हर हाल में ईद में बनाए रखें शाति

By Edited By: Publish:Sat, 26 Jul 2014 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jul 2014 10:27 PM (IST)
हर हाल में ईद में बनाए रखें शाति

वारिसनगर, संस : प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में शनिवार को शाति समिति की बैठक हुई। इसे संबोधित करते हुए सीओ ताराचंद झा ने हर हाल में इस पर्व में शांति बनाए रखने की अपील की। अपने संबोधन में श्री झा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से हर कदम पर हिन्दू-मुस्लिम भाइयों को साथ मिलकर चलने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। उन्होंने भी सभी आगन्तुक व्यक्तियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए इस पर्व को भाईचारे के बीच मनाने की अपील की। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रामविलास महतो, उप प्रमुख गिरीश कुमार, जिला इंका उपाध्यक्ष राजनन्दन प्रसाद सिंह, जिला भाजपा महामंत्री राजेश्वर ठाकुर, प्रवीण कुमार राय मुन्ना, विरेंद्र कुमार, वशिष्ठ राउत, विनय कुमार जायसवाल, उपेन्द्र प्रसाद, अहमद अली, मो. वकील, मो. मुन्नू, अनिल कुमार राय, प्रेम कुमार साह, महेश कुमार साह, लालधारी महतो आदि उपस्थित रहे।

खानपुर, संस : आगामी 29 जुलाई को ईद एवं 10 अगस्त को श्रावणी मेला में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अंचलाधिकारी कमल कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक हुई। इसमें लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की। मौके प्रखंड उप प्रमुख हेमंत सिंह, मुखिया शिवनारायण राय, संजीव कुमार सिंह, राम विलास महतो, राम लोचन चौधरी, शिव शंकर सहनी, खलील अंसारी, विनोद पंडित, रामचंद्र महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. कलाम खां, कांग्रेस के अयोध्या साह, एएसआई आरबी राम, कृष्णा प्रसाद, जागेश्वर प्रसाद सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी