दिल्ली हादसे के दोषियों पर हो कार्रवाई: मुन्ना

सहरसा। पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना ने शुक्रवार को नरियार पहुंचकर दिल्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 05:53 PM (IST)
दिल्ली हादसे के दोषियों पर हो कार्रवाई: मुन्ना
दिल्ली हादसे के दोषियों पर हो कार्रवाई: मुन्ना

सहरसा। पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना ने शुक्रवार को नरियार पहुंचकर दिल्ली में आग लगने से हुई मौत के शिकार लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोषी फैक्?ट्री मालिक व संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को चिह्नित कर सजा देने के मांग की है। बता दें कि पिछले दिनों दिल्?ली में आग लगने की दर्दनाक घटना में 40 लोगों की अकाल मौत हो गई थी। जिसमें आठ लोग सहरसा जिले के थे। घटना की खबर सुनकर एक महिला की भी मौत हो गई थी। मृतकों में नरियार के मो. अफजल, मो. फैसल, मो. सजीम, मो. ग्यासुउद्दीन, मो. राशिद, मो. फरीद, मो. संजार और मो. अफसर शामिल हैं। पूर्व विधायक ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं। कहा कि इसमें सबसे बड़ा दोष फैक्टरी के मालिक का है। जो बिना अनुमति के कॉमर्शियल इलाके में फैक्टरी का संचालन कर रहा था। उन्होंने अपने मुनाफे के चक्कर में गरीब का जान को न्योछावर कर दिया। इसके अलावा प्रशासन भी बड़ा दोषी है। जिसे यह इलाका दिखता नहीं था या जानबूझ कर पैसे खाकर चुप था।

chat bot
आपका साथी