सहरसा पब्लिक स्कूल के बच्चे नहीं चलाएंगे पटाखा

सहरसा : सहरसा पब्लिक स्कूल के बच्चे दीपावली में पटाखा नहीं चलाएंगे। हटिया गाछी स्थित इस स्कू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 07:55 PM (IST)
सहरसा पब्लिक स्कूल के बच्चे नहीं चलाएंगे पटाखा
सहरसा पब्लिक स्कूल के बच्चे नहीं चलाएंगे पटाखा

सहरसा : सहरसा पब्लिक स्कूल के बच्चे दीपावली में पटाखा नहीं चलाएंगे। हटिया गाछी स्थित इस स्कूल में प्रतिदिन आयोजित होने वाली एसेम्बली में बच्चों को आतिशबाजी व पटाखों से होने वाली नुकसान के बारे में बताया गया। इसके बाद बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलवाया।

शिक्षकों ने बताया कि दीवाली पर लोग आतिशबाजी कर खुशी मनाते हैं। इसमें पटाखे, बम, फुलझड़ी जलाते हैं। लेकिन इससे निकलने वाले धुंए से एक तरफ जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है वहीं दूसरी ओर पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुएं से आंखों को नुकसान का खतरा बना रहता है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए मिट्टी के दीए जलाकर दीवाली मनाने की नसीहत दी गयी। पटाखे बहरेपन का कारण हो सकता है। साथ ही कमजोर दिल वालों के लिए खतरनाक भी होता है। एसेम्बली को सौरव कुमार, मकसूद आलम, मुकेश कुमार, गो¨वद, स्नेहा, साक्षी, सिमरन, शालिनी, पूजा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी