पिस्तौल व गोली के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा। थाना क्षेत्र के कांप में आयोजित कार्तिक मेला में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रविवार की रात द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:37 PM (IST)
पिस्तौल व गोली के साथ युवक गिरफ्तार
पिस्तौल व गोली के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा। थाना क्षेत्र के कांप में आयोजित कार्तिक मेला में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रविवार की रात देसी पिस्तौल व गोली के साथ गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि कांप बाजार में कार्तिक मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गायिका देवी के कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर पिस्तौल लेकर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। मंच पर चढ़ने के दौरान ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व दो गोली बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक मो. सरफराज अख्तर कांप गांव का ही रहने वाला है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। युवक को गिरफ्तार करने में पुअनि सुशील कुमार, सरयुग राम समेत पुलिस बल के जवानों की भी भूमिका रही।

--इनसेट

तीन आरोपित गिरफ्तार

---

संसू, सौरबाजार: पुलिस ने रविवार की रात विभिन्न जगहों पर छापामारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है,।जानकारी के अनुसार पुलिस ने रामपुर निवासी रतन यादव, मधुरा निवासी बबलू यादव, जागीर निवासी ललन यादव को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने दी।

chat bot
आपका साथी