मार्च तक हरहाल में चलेगी सहरसा-गढबरूआरी के बीच ट्रेनें

सहरसा। रेल निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर अशोक कुमार राय ने कहा कि मार्च 2018 तक हर ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jan 2018 01:23 AM (IST) Updated:Fri, 12 Jan 2018 01:23 AM (IST)
मार्च तक हरहाल में चलेगी सहरसा-गढबरूआरी के बीच ट्रेनें
मार्च तक हरहाल में चलेगी सहरसा-गढबरूआरी के बीच ट्रेनें

सहरसा। रेल निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर अशोक कुमार राय ने कहा कि मार्च 2018 तक हर हाल में सहरसा से गढबरूआरी के बीच बड़ी रेल लाईन पर ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने गुरुवार को सहरसा रेल क्षेत्र में आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रगति कार्य का जायजा लिया। चीफ इंजीनियर ने कहा कि केबल की कमी है जिस कारण सिग्नल का कार्य रूका हुआ है। लेकिन अन्य सभी कार्य इस रेल खंड में पूरा कर लिया गया है। केबल की आपूर्ति के लिए रेलवे बोर्ड से कहा गया है। शीघ्र ही केबल की आपूर्ति हो जाएगी। फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी पूरा किया जा रहा है।

रेल निर्माण विभाग रेल परिचालन निर्धारित लक्ष्य मुताबिक रेल सेवा शुरू करने के लिए कटिबद्ध है। आमान परिवर्तन कार्य में बालू की कमी के कारण भी समस्या आयी है लेकिन बंगाल से भी बालू की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश यह है कि सुपौल तक रेल सेवा मार्च 18 तक बहाल हो जाए। इसके लिए गढबरूआरी-सुपौल के बीच 12 छोटे बडे़ पुल का निर्माण कार्य शुरू है। सरायगढ़ तक रेल सामग्री पहुंचा दी गयी है। पुल बनते ही रेल पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। जिसके लिए रेल निर्माण विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। सहरसा स्टेशन पर तीन नए प्लेटफार्म का निर्माण कार्य जारी है। 600 मीटर लंबे प्लेटफार्म का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सहरसा से गढबरूआरी के बीच चल रहे आमान परिवर्तन कार्य पर करीब एक सौ करोड़ रूपये खर्च होंगे। सहरसा से गढबरूआरी तक मोटर ट्राली से निरीक्षण चीफ इंजीनियर ने किया। इसके बाद सडक मार्ग से सुपौल- सरायगढ़ तक रेल आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर के साथ उप मुख्य अभियंता डीएस श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता वाचस्पति उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

फारबिसगंज तक अगले वित्तीय वर्ष में चलेगी ट्रेन

सहरसा से गढबरूआरी के बीच ट्रेन सेवा बहाल हो जाने के बाद सुपौल- सरायगढ के बीच रेल सेवा का परिचालन किया जाएगा। वहीं फारबिसगंज तक सीधी रेल सेवा अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 में शुरू हो जाएगा। फारबिसगंज- ललितग्राम के बीच कई जगहों पर आमान परिवर्तन कार्य चल रहा है।

ड्रोन से करायी जा रही फोटोग्राफी

रेल निर्माण विभाग सहरसा रेल खंड में चल रहे आमान परिवर्तन कार्यों की प्रगति की फोटोग्राफी के लिए ड्रोन से मदद ली जा रही है। सहरसा रेलखंड में ड्रोन से फोटोग्राफी करवायी गयी है। चीफ इंजीनियर एके राय ने कहा कि हरेक माह ड्रोन से आमान परिवर्तन कार्य की प्रगति की फोटोग्राफी करवायी जाएगी। जिससे यह पता चलेगा कि काम में क्या प्रगति हुई है।

रेल अस्पताल के पास बनेगा टिकट बु¨कग काउंटर

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पांच नंबर प्लेटफार्म की ओर से फुट ओवरब्रिज के पास ही टिकट बु¨कग काउंटर बनेगा। जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गयी है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने से पहले ही पूरब हिस्सा में टिकट बु¨कग काउंटर बनाया जाएगा। ताकि यात्रियों को टिकट लेने में कोई परेशानी न हो।

कोसी इलाके में आमान परिवर्तन कार्यो की हुई समीक्षा

कोसी इलाके सहित आसपास चल रहे आमान परिवर्तन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी। चीफ इंजीनियर एके राय ने आमान परिवर्तन कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रेल निर्माण विभाग के अभियंताओं को कई निर्देश दिए। सकरी-निर्मली-भपटियाही, झंझारपुर- लोकहा बाजार, खगडिया-कुशेश्वर स्थान एवं हाजीपुर- वैशाली रेल खंड के बीच आमान परिवर्तन कार्य प्रगति पर है। भपटियाही-निर्मली रेल महासेतु का निर्माण कार्य भी चल रहा है। निर्मली-सरायगढ के बीच 2 एकड़ जमीन की समस्या थी। जिसे सलटाया जा रहा है। जमीन मामले में राशि सुपौल जिलाधिकारी को भेज दी गयी है।

chat bot
आपका साथी