जमीन विवाद में पुत्र ने कर दी पिता की हत्या

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव के वार्ड नम्बर दो में जमीन विवाद को लेकर रविवार की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 01:33 AM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 01:33 AM (IST)
जमीन विवाद में पुत्र ने कर दी पिता की हत्या
जमीन विवाद में पुत्र ने कर दी पिता की हत्या

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव के वार्ड नम्बर दो में जमीन विवाद को लेकर रविवार की रात पुत्र ने अन्य के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुत्र अपने परिवार को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजन ने बताया कि साग तोड़ने को लेकर दिन में पुत्र विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर पुत्र नंदकिशोर यादव ने अन्य के साथ मिलकर पिता उमेश यादव (60) पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गये। जख्मी को इलाज हेतु सहरसा ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उमेश यादव की दूसरी पत्नी रजमैन देवी तथा उसकी चार वर्षीय पुत्री को कुछ सूझ ही नहीं रहा है। मालूम हो कि मृतक को पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री है। उनके पहली पत्नी की मौत आठ-नौ वर्ष पहले हो गई थी जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी एक लड़की से कर ली। शादी के बाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता थे तथा अपने इकलौते पुत्र से कोई मतलब नहीं रखता थे। रविवार दोपहर जमीन विवाद के कारण साग तोड़ने को लेकर कहासूनी हो गई। जिसके बाद पुत्र ने अन्य के साथ मिलकर रात में पिता की हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी