भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत चार जख्मी

सहरसा। थाना क्षेत्र के रोताखेम गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:50 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत चार जख्मी
भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत चार जख्मी

सहरसा। थाना क्षेत्र के रोताखेम गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये। सभी जख्मी का इलाज सौरबाजार अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मनोज यादव एवं बिजो यादव के बीच बासडीह को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के घटना में एक पक्ष के मनोज यादव, मुनचुन यादव, सुनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति जख्मी हो गये। जख्मी के स्वजनों ने सीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी