भाभी से था नाजायज संबंध, विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाला
सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के बड़ीबन गांव निवासी एक महिला ने पति का भाभी से नाजायज संबंध रहने
सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के बड़ीबन गांव निवासी एक महिला ने पति का भाभी से नाजायज संबंध रहने व विरोध करने पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगाने की शिकायत की है। महिला थाना में दिए आवेदन में गुंजन देवी ने कहा है कि उनकी शादी बड़ीबन गांव निवासी मुन्ना कुमार झा से हुई थी। करीब 10 वर्ष तक सबकुछ ठीक रहा। लेकिन दो वर्षों से पति, भैंसूर सोना झा व अन्य द्वारा व्यवसाय के लिए दो लाख की डिमांड की जाने लगी। आवेदन में कहा है कि पति को भाभी से नाजायज संबंध रहने के कारण उनके द्वारा विरोध किया गया तो मारपीट की गई। यही नहीं गुप्त स्थान पर मारपीट कर जेवरात आदि भी छीन लिया गया। जिसके बाद अपने मायके खगड़िया जिला के पचौठ गांव चली गई। वहां से जब पिता ससुराल पहुंचे तो पंचायत करने की कोशिश की गई। लेकिन उनके पिता को भी भगा दिया गया। मामले में महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि आवेदन की छानबीन की जा रही है।