अब बिना सदेह उपस्थिति के ही बनेगा आचरण प्रमाण पत्र

आचरण प्रमाण पत्र के लिए कोई भी व्यक्ति कहीं से भी इसके लिए आनलाइन आवेदन कर सकता है। यह बनवाने के लिए प्रक्रिया आसानी कर दी गई है। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी। सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Edited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:40 PM (IST)
अब बिना सदेह उपस्थिति के ही बनेगा आचरण प्रमाण पत्र
आचरण पत्र बनाने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है।

सहरसा। अब आचरण प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया आसान की जा रही है। अबतक लोगों को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन देना होता था। आनलाइन फोटोग्राफी कराने होत थे। नौकरीपेशा वाले लोगों को पुलिस कार्यालय के काउंटर पर सदेह उपस्थिति की बाध्यता रही। अब कहीं से भी आनलाइन आवेदन कर सकता है।

गृह विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट में दस जिलों को पूर्णिया, अरवल, गया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, दरभंगा, सारण के अलावा सहरसा जिले में प्रथम चरण में लागू की गई है। ई- मेल और मोबाइल नंबर पर भी भेजा जाएगा। कहीं से भी उसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी