सत्तरकटैया प्रखंड के 1492 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज

सहरसा। चौथे चरण के तहत सत्तरकटैया प्रखंड के 14 पंचायतों में संपन्न हुए चुनाव का मतगणना आज गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में सुबह आठ बजे से किया जाएगा। झमाझम बारिश भी मतदान के प्रति मतदाताओं के उत्साह को नहीं रोक पाई। यही कारण था कि 68.07 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:52 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:52 PM (IST)
सत्तरकटैया प्रखंड के 1492 प्रत्याशियों 
के भाग्य का फैसला होगा आज
सत्तरकटैया प्रखंड के 1492 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज

सहरसा। चौथे चरण के तहत सत्तरकटैया प्रखंड के 14 पंचायतों में संपन्न हुए चुनाव का मतगणना आज गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में सुबह आठ बजे से किया जाएगा। झमाझम बारिश भी मतदान के प्रति मतदाताओं के उत्साह को नहीं रोक पाई। यही कारण था कि 68.07 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रखंड के कुल एक लाख 10 हजार 82 मतदाताओं में 74 हजार 929 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सफल रहे। पुरुष के अपेक्षा महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। पुरुष मतदाताओं का मतदान जहां 63.54 प्रतिशत हो पाई। वहीं महिला मतदाताओं का 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ। ईवीएम मशीन में आई खराबी एवं धीमी गति से मतदान होने के कारण दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर लगभग आठ बजे रात्रि तक मतदान जारी रहा। हालांकि समय रहते खराब मशीन को ठीक करवा लिया गया था। बावजूद जिला परिषद के दो एवं वार्ड सदस्य पद के एक खराब ईवीएम मशीन को बदलना पड़ा था। आधे दर्जन पंचायतों में तनावपूर्ण स्थिति होने के कारण चुनाव के दौरान मारपीट की आशंका बनी हुई थी। मगर पुलिस अधिकारी के चौकसी एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया।

------------ प्रखंड एक नजर में * पंचायत - 14

* कुल पदों की संख्या - 369

* महिला पदों की संख्या - 170

* पुरुष पदों की संख्या - 199

* चुनावी मैदान में डटे कुल प्रत्याशियों की संख्या - 1492

* चुनावी मैदान में डटे महिला प्रत्याशियों की संख्या - 837

* चुनावी मैदान में डटे पुरुष प्रत्याशियों की संख्या - 655

* कुल मतदाताओं की संख्या - एक लाख 10 हजार 82

* पुरुष मतदाताओं की संख्या - 56313

* महिला मतदाताओं की संख्या - 53769

* कुल डाले गए मतों की संख्या - 74929

* डाले गए पुरुष मतों की संख्या - 35777

* डाले गए महिला मतों की संख्या - 39152

chat bot
आपका साथी