लक्ष्मीनाथ महाविद्यालय के विकास को ले बैठक

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 07:56 PM (IST)
लक्ष्मीनाथ महाविद्यालय के विकास को ले बैठक

सहरसा, जासं : लक्ष्मीनाथ महाविद्यालय बनगांव के विकास को लेकर रविवार को महाविद्यालय परिसर में हुई बैठक में ग्रामीणों ने प्रभारी प्राचार्य को भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिया।

भोला खां ने कहा कि महाविद्यालय इस इलाके की संपत्ति है। इसे विकसित करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य भगवानजी खां से महाविद्यालय के विकास हेतु सार्थक पहल करने का आग्रह किया। डा. अरविंद कुमार ने महाविद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की। पूर्व प्राचार्य श्यामानंद झा ने कहा कि महाविद्यालय को स्थायी संबंद्धन प्राप्त है। तदर्थ कमेटी का भी गठन हो चुका है। जरुरत इसके विकास हेतु कार्य करने की है। सेवानिवृत शिक्षक सुरेश मिश्र, ग्रामीण संतोष झा ने ग्रामीणों की ओर से प्रबंधन के पूर्व सचिव को निजी स्वार्थ से उपर उठकर महाविद्यालय के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। बैठक में महावीर झा, विनोद प्रसाद झा, पंडित रघुवंश झा, शंकर झा, प्रभू राम, ब्रह्मानंद झा, बचनू झा, रोशन झा, मुन्ना झा, फूलकांत झा, कुमरेन्द्र खां, नारायण झा, भोला खैधरी, बम झा, भोगेन्द्र ठाकुर, केदार खां, बबुआन ठाकुर, कुमार कुमार झा, भगवानजी झा, इंद्रानंद खां, पशुपति झा, विद्यासागर खां आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी