ऑनर किलिंग : रोहतास में बहन और चाचा-चाची की भाइयों ने की हत्या

थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव में शनिवार की रात दो चचेरे भाइयों ने बहन की चाकू व गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आए अपने चाचा-चाची को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2015 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2015 11:10 PM (IST)
ऑनर किलिंग : रोहतास में बहन और चाचा-चाची की भाइयों ने की हत्या

रोहतास। थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव में शनिवार की रात दो चचेरे भाइयों ने बहन की चाकू व गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आए अपने चाचा-चाची को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

घटना के बाद दोनों आरोपित राकेश कुमार व सोनू कुमार फरार हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस 315 बोर की एक पिस्टल भी बरामद की है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतकों में 17 वर्षीया प्रिया कुमारी, 45 वर्षीया अनीता देवी व 50 वर्षीय वकील ङ्क्षसह शामिल हैं।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि खेतलपुर निवासी वकील ङ्क्षसह की 17 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी बिक्रमगंज में अपने नाना रामाधार ङ्क्षसह के यहां नागेंद्र झा महिला कालेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। जिसका बिक्रमगंज के ही किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

जो उसके चचेरे भाई राकेश कुमार व सोनू कुमार को नागवार गुजरता था। पूर्व में भी दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया था। पांच दिन पूर्व वह लड़का खेतलपुर आया था। जिसे घरवालों ने बंधक बना लिया था। बाद में वह किसी तरह चकमा दे भाग निकला।

इसकी सूचना पटना में पढ़ाई कर रहे राकेश कुमार व सासाराम में पढ़ रहे सोनू को मिलते ही आग बबूला हो गए। दोनों शनिवार की रात घर पहुंचे। पहले प्रिया की पिटाई शुरू की। इसके बाद चाकू और गोलीमार कर हत्या कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंची अनीता व वकील पर भी हमला कर चाकू व गोली मार बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिससे प्रिया व अनिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वकील यादव को इलाज के लिए संझौली पीएचसी लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल सासाराम रेफर दिया गया। परंतु उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी एमएस ढिल्लो ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने भी स्वीकार किया कि घटना प्रेमप्रसंग को ले घटी है।

chat bot
आपका साथी