सांस्कृतिक कार्यक्रम से मजबूत होती है सामाजिक समरसता

रोहतास। प्रखंड के सोनी ग्राम में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में दंगल व गुरुवार की रात सांस्कृतिक कार्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 05:29 PM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम से मजबूत होती है सामाजिक समरसता
सांस्कृतिक कार्यक्रम से मजबूत होती है सामाजिक समरसता

रोहतास। प्रखंड के सोनी ग्राम में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में दंगल व गुरुवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन जिला पार्षद राजेश कुशवाहा, प्रमुख मनोज ¨सह, उप प्रमुख डॉ. मधु उपाध्याय, बीडीओ कुमुद रंजन ने संयुक्त रूप से किया। जिला पार्षद ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ता है। उप प्रमुख ने कहा कि इससे सामाजिक समरसता कायम होती है। बीडीओ ने ऐसे कार्यक्रमों पर बल दिया। संचालन करते हुए प्रमुख ने गोवर्धन पूजा व उससे जुड़ी बातों का जिक्र किया। कार्यक्रम को पूर्व उप प्रमुख पवन कुमार ¨सह, संझौली मुखिया प्रतिनिधि र¨वद्र कुमार ¨सह, चांदी मुखिया मिथिलेश ¨सह, अमेठी मुखिया विद्यासागर पासवान, बीडीसी अरुण कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सरोज यादव, जगदेव ¨सह, नंद कुमार यादव, पूर्व मुखिया वीरेंद्र ¨सह सहित कई में ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा भी मिलती है। पहले दिन आदर्श नवयुवक संघ द्वारा पोछ लो ¨सदूर थाम लो बंदूक का मंचन किया गया। रंगकर्मी रितु कुमार, संतोष कुमार, फूलन ¨सह, तूफानी ¨सह, अनिल ¨सह, भुवर ¨सह आदि ने अपने अभिनय से दर्शकों को पूरी रात बांधे रखा। इसके पूर्व दंगल का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन बीडीओ द्वारा किया गया। इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों व अतिथियों को प्रमुख द्वारा अंगवस्त्र पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी