एक दिवसीय जिला कार्यकर्ता सम्मलेन का हुआ आयोजन

जिला राजद का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:11 AM (IST)
एक दिवसीय जिला कार्यकर्ता  सम्मलेन का हुआ आयोजन
एक दिवसीय जिला कार्यकर्ता सम्मलेन का हुआ आयोजन

जिला राजद का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने मोदी सरकार की ओर से लाए गए सीसीए, एनआरसी और एनपीआर को काला कानून बताया। उन्होंने आम लोगों से बेरोजगारी हटाओ, देश बचाओ आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरिजा चौधरी व संचालन प्रधान महासचिव राजकिशोर सिंह ने किया। नोखा विधायक सह पूर्व मंत्री अनिता चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के कार्यकाल में बिहार में शोषितों का उत्थान हुआ। प्रदेश महासचिव विजय मंडल ने कहा कि मोदी के शासन काल में बेरोजगारों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रमोशन में आरक्षण की सुविधा बहाल रखने की कई वक्ताओं ने वकालत की। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष बुचुल सिंह यादव, अशोक भारद्वाज, प्रो.निवास सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष नथुनी पासवान, रामचंद्र नट, रंगलाल डोम, फिरोज हुसैन, चंद्रदेव बिद, सर्वजीत सिंह खालसा, साहेब सिंह कुशवाहा समेत कई अन्य राजद नेता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी