पुलिस ने महिलाओं को पीटा, विरोध में सड़क जाम

नासरीगंज थाना के ईटमा में गुरुवार की रात पुलिस के खिलाफ लोग सड़क पर उतर बिक्र।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 10:45 PM (IST)
पुलिस ने महिलाओं को पीटा, विरोध में सड़क जाम
पुलिस ने महिलाओं को पीटा, विरोध में सड़क जाम

रोहतास। नासरीगंज थाना के ईटमा में गुरुवार की रात पुलिस के खिलाफ लोग सड़क पर उतर बिक्रमगंज- डेहरी पथ को जाम कर दिए। लोगों ने आरोप लगाया कि ईटमा में शराब होने की सूचना पर पुलिस रात में बिना महिला सिपाही के घर में घूस महिलाओं के साथ मारपीट की। एक दूधमुंहा बच्चा को भी चोट पहुंचाई है। घर में पुलिस को शराब भी नहीं मिली। पुलिस की इस कार्यशैली से क्षुब्ध ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क जाम कर दिया। वरीय अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे।

ग्रामीणों के अनुसार इटमा गांव में शराब बिकने की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गई थी। इस दौरान पुलिस एक घर में तलाशी ले रही थी। जब शराब नहीं मिली,तो महिलाओं की पिटाई कर जख्मी कर दिया। एक साल एक बच्चे को भी नहीं बख्शा।घटना में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई को ले डेहरी-बिक्रमगंज सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जला आक्रोश भी जताया। स्थिति को भांप पुलिस रास्ता देखने का काम की। एसडीपीओ राजकुमार ¨सह ने घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाकर जाम हटवाया। कहा कि रात में बिना महिला पुलिस को लिए घर में घुस जांच करना कानून सम्मत नहीं है। इस घटना में जो भी पुलिस अधिकारी व कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी