हत्या आरोपित की जमानत खारिज

हत्या से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एडीजे सात रामबाबू त्रिपाठी की अदालत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 11:55 PM (IST)
हत्या आरोपित की जमानत खारिज
हत्या आरोपित की जमानत खारिज

रोहतास। हत्या से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एडीजे सात रामबाबू त्रिपाठी की अदालत ने एक अभियुक्त की जमानत खारिज कर दी। आरोपित सुनील पांडेय सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटका मोर का रहने वाला है। इस पर भूमि विवाद को लेकर अपने गोतिया विश्वनाथ पांडेय की 13 मार्च 2017 को हत्या करने का आरोप है। साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को आयरकोठा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले की सूचना मृतक के पुत्र रितेश कुमार ने थाने में दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी