बिहार सरकार जमीन दी होती तो आज रोहतास में होता एक और केंद्रीय विद्यालय: उपेन्द्र कुशवाहा

बिहार सरकार ने जमीन दी होती तो आज रोहतास में एक और केंद्रीय विद्यालय होता। इस सरकार की उदासीनता के चलते यह काम नहीं हो पाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:06 AM (IST)
बिहार सरकार जमीन दी होती तो आज रोहतास में होता एक और केंद्रीय विद्यालय: उपेन्द्र कुशवाहा
बिहार सरकार जमीन दी होती तो आज रोहतास में होता एक और केंद्रीय विद्यालय: उपेन्द्र कुशवाहा

रोहतास। बिहार सरकार ने जमीन दी होती तो आज रोहतास में एक और केंद्रीय विद्यालय होता। इस सरकार की उदासीनता के चलते यह काम नहीं हो पाया। जब दिल्ली का अस्पताल बेहतर हो सकता है, तो नोखा एवं रोहतास में अस्पताल बेहतर क्यों नहीं होगा। ये बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीयमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को नोखा विधानसभा के राजपुर व चेनारी विधानसभा के नौहट्टा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के नाम लिए बिना उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पंद्रह साल बड़े भाई व पंद्रह साल मंझिला भाई के शासनकाल को आप सबने देख लिया। क्या वही बिहार चाहते हैं या फिर नया बिहार बनना चाहते हैं। इसबार छोटे भाई को भी देख लें।

राजपुर के शौण्डिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि बड़े भाई व छोटे भाई के लोग घूम रहे हैं, उनके झांसे में नही आना। इन्हीं दोनों कीे शासनकाल में धान का कटोरा कहे जाने वाले नोखा की पहचान बनी राइस मिल व बिहार की चीनी मीलें बंद हो रही हैं। संचालन रालोसपा के जिलाध्यक्ष रविद्र कुमार सिंहा ने किया।

वहीं नौहट्टा हाई स्कूल के मैदान में कुशवाहा ने बसपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। विद्यालय शिक्षा नही सिर्फ खिचड़ी खाने का केंद्र बनकर रह गए हैं। अध्यक्षता रामचंद्र सिंह कुशवाहा तथा संचालन पूर्व जिला पार्षद कामेश्वर राम ने किया।

chat bot
आपका साथी