लश्करीगंज में पुलिस ने छापेमारी कर चार को दबोचा

??????? ??? ???? ??????? ?? ????????? ??? ?????? ?? ??? ????? ?? ???????? ?? ??? ????????? ?? ?????? ??? ???? ??? ???????? ????? ?? ????? ????? ?? ?????? ?? ??? ??? ?? ????????? ????? ???? ??????? ?? ???????? ???? ??? ??????? ????? ???? ???? ?? ?? ??? ???????? ?? ????? ???????? ????? ???? ???? ?? ???? ???? ?? ????????? ?? ????? ???? ???? ?? ??????? ??? ???? ????? ??? ?????? ?? ?? ???

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 08:19 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:10 AM (IST)
लश्करीगंज में पुलिस ने  छापेमारी कर चार को दबोचा
लश्करीगंज में पुलिस ने छापेमारी कर चार को दबोचा

रोहतास। स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज में बुधवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर चार अपराधियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस कड़ाई से पूदताछ कर रही है। यह गिरफ्तारी करगहर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में कुख्यात तस्कर दशरथ सिंह के घर में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्कर छोटू सिंह और धीरज सिंह की निशानदेही पर एएसपी हृदय कांत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शाम में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने मोहल्ले की घेराबंदी कर सघन तलाशी लेनी शुरू की। इसी क्रम में अनिल महतो, बाला उर्फ बिट्टू, छोटू व सूरज को अपनी गिरफ्त में ले थाने ले आई। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि इस संबंध में अभी वरीय अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस हिरासत में लिए लोगों की निशानदेही पर अभी छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी