अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, नये युवा वोटरों की संख्या कमी

रोहतास। इस वर्ष सूबे में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन अभी से जुट गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 12:04 AM (IST)
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, नये युवा वोटरों की संख्या कमी
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, नये युवा वोटरों की संख्या कमी

रोहतास। इस वर्ष सूबे में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन अभी से जुट गया है। निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया है। जिसमें लिगानुपात व महिला वोटरों की ही संख्या में केवल कमी नहीं आई है बल्कि नये वोटरों (18 से 19 वर्ष) की भी संख्या घटी है। जबकि 39655 वोटरों का नाम जोड़ा गया है। वहीं 5949 मृत व फर्जी वोटरों का नाम हटाने का भी कार्य किया गया है। इस बार विधान चुनाव में 2145976 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 65 थर्ड जेंडर के भी वोटर शामिल हैं। इसके अलावा 7337 सेवा वोटर वोटिग करेंगे।

पांच माह तक जिले में चले विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान जिला प्रशासन ने युवा व नये वोटरों जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच हो उसका नाम जोड़ने पर अधिक जोर दिया था। इसे ले स्कूलों व कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मतदाता सूची में सुधार व दावा आपत्ति के निराकरण के बाद शुक्रवार को अंतिम रूप से वोटर लिस्ट का प्रकाशन आयोग द्वारा किए जाने के बाद उसे सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी समेकित रिपोर्ट के मुताबिक इस बार नये वोटरों व महिलाओं के नाम जोड़ने से अधिक उन्हें विलोपित करने का कार्य हुआ है। इन दोनों वर्ग के लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने में पीछे रहे हैं। निर्वाचक सत्यापन के अलावा मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के कार्य में सबसे अधिक नुकसान आधी आबादी को हुआ है। जिनकी संख्या में लगभग पांच हजार की कमी आई है।

बताते चले कि 2019 में तैयार मतदाता सूची में लिगानुपात में सुधार हुआ था। महिला वोटरों की संख्या प्रति एक हजार पुरूष मतदाता पर 862 से बढ़कर 913 हुआ था। लेकिन इस बार यह संख्या कम हो गई है। लिगानुपात अंतर में बढ़ोत्तरी को देख जिला प्रशासन ने अंतिम क्षण में महिला वोटरों की तलाश में पूरी ताकत लगा दी। बावजूद 913 का जादुई संख्या को पार नहीं कर सका है। इस बार प्रकाशित मतदाता सूची में लिगानुपात की दृष्टिकोण से महिला मतदाताओं की संख्या प्रति हजार पुरूष मतदाता पर 906 रही है। जबकि नये वोटरों का नाम जोड़ने के लिए जिला से लेकर बूथ स्तर तक जागरूकता अभियान से लेकर विशेष शिविर का भी आयोजन किया गया था। यहां तक कि कई बीएलओ अपने क्षेत्र के सभी घरों तक पहुंच वैसे महिलाओं की खोज की, जिसका अब तक वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं था। उसका ऑन द स्पॉट प्रपत्र छह को भरकर मतदाता बनाने का कार्य किया गया। उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अलावा कॉलेजों में निर्वाचक साक्षरता क्लब का गठन कर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया।

कहते हैं अधिकारी

सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचन आयोग द्वारा कर दिया गया। इस बार 2145976 चुनाव में हिस्सा लेंगे। लिगानुपात 906 रहा है, जबकि 30785 युवा वोटर हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है।

सत्यप्रिय कुमार

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी- रोहतास मतदाताओं की संख्या 2019 के अनुसार

कुल मतदाता - 21,37,878

युवा वोटर - 35543 (18 से 19 आयुवर्ग)

महिला वोटर - 10,20,130

पुरुष वोटर - 11,17,682

थर्ड जेंडर - 66 2020 के अनुसार

कुल मतदाता : 2145976

युवा वोटर - 30785 (18 से 19 आयु वर्ग)

महिला वोटर - 1020061

पुरूष वोटर - 1125850

थर्ड जेंडर - 65

सेवा वोटर - 7337

जोड़े गए नाम - 39655

हटाए गए नाम- 5949

chat bot
आपका साथी